फल्द्वाड़ी ग्राम सभा में तेंदुए का आतंक बरकरार, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग दोहराई
रानीखेत -फल्द्वाड़ी ग्राम सभा में मवेशीखोर तेंदुए का आतंक व्याप्त है,वन विभाग द्वारा क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं, इसके बावजूद तेंदुए की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं।
मवड़ा गांव में बीती रात ललित भंडारी की बछिया को तेंदुए द्वारा गौशाला के अंदर घुसकर मार दिया गया। इस घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई, जिस पर विभाग द्वारा कैमरे लगाए गये है।
आज दिन में भी तेंदुआ गांव के पास दिखाई दिया और महिलाओं की ओर झपटने का प्रयास किया, जिससे ग्राम सभा में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।
ग्राम प्रधान सोनू आर्या ने बताया कि उनके द्वारा तेंदुए को पकड़ने हेतु पिंजरा लगाए जाने के लिए वन विभाग से कई बार निवेदन किया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।
उन्होंने पुनः ग्रामीणों एवं मवेशियों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग से शीघ्र पिंजरा लगाए जाने एवं उचित कार्रवाई की मांग की है।




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन