पी एम श्री जी जी आई सी द्वाराहाट में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया
रानीखेत – पी एम श्री जी जी आई सी द्वाराहाट में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिका नेगी के द्वारा ध्वज फहराया गया।
इससे पूर्व छात्राओं ने मुख्य बाजार से विद्यालय तक शिक्षिका आलिया सैफी तथा भावना जोशी के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली। छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य, गीत और कविताएँ प्रस्तुत की गई, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।छात्रा पावनी साह का नृत्य बहुत अधिक मनमोहक रहा।शिक्षिका प्रवीना आर्या ने प्रस्तावना का वाचन किया। शिक्षिका चित्रा पांडेय ने संविधान पर अपने विचार प्रस्तुत किये। इस अवसर पर सिविल जज द्वाराहाट राजेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने संविधान में निहित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के महत्त्व के बारे में बताया।
प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिका नेगी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए छात्राओं को गणतंत्र की वास्तविक अहमियत समझाई। उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त स्वतंत्रता, समानता और न्याय के मूल्यों को समझने का अवसर है। उनके द्वारा रविनाथ रमन,सचिव, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड तथा दीप्ति सिंह, महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड के संदेश का वाचन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन दीपा घुघत्याल ने किया। कार्यक्रम में लता अधिकारी, माया मेहरा, किरण बिष्ट, डॉ.मंजू रावत, सुरभि पंत, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी चंद्रमोहन सिंह नेगी, एडवोकेट भास्कर पंत,पैरा लीगल वॉलिंटियर वीना चौधरी, अनीता आर्या सहित पूरा विद्यालय परिवार तथा अभिभावक गण उपस्थित रहे।





सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए