रानीखेत लालकुर्ती रामलीला में धनुष यज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का जीवंत मंचन, विधायक नैनवाल रहे मौजूद
रानीखेत। लालकुर्ती कुमपुर बाजार की प्रसिद्ध रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर, परशुराम-लक्ष्मण संवाद तथा दशरथ-कैकेयी संवाद के दृश्यों का मंचन किया गया। कलाकारों के शानदार अभिनय और संवाद अदायगी ने दर्शक दीर्घा में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रामलीला के दौरान राम की भूमिका में पलक कुमारी, लक्ष्मण की भूमिका में प्राची कुमारी, परशुराम के रूप में ललित आर्या, कैकेयी के भूमिका में इमरान खान तथा राजा दशरथ की भूमिका में अनिल कुमार ने शानदार अभिनय किया। सभी पात्रों ने अपने चरित्र के साथ न्याय करते हुए अत्यंत जीवंत और प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों की खूब सराहना मिली।
इससे पूर्व रामलीला का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया। उन्होंने सभी कलाकारों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश गोरी और मीडिया प्रभारी रामेश्वर गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद नैनवाल का माल्यार्पण एवं स्वागत किया।







रानीखेत लालकुर्ती रामलीला में धनुष यज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का जीवंत मंचन, विधायक नैनवाल रहे मौजूद
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती