चितई गोल्ज्यू मंदिर से चलकर रानीखेत में पहुंची उत्तराखंड न्याय यात्रा, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का दिया संदेश

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत, 22 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के CWC सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में गुरुवार को रानीखेत में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ के संकल्प के साथ उत्तराखंड न्याय यात्रा निकाली गई। यात्रा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या एवं उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों, मताधिकार की रक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

यात्रा के दौरान महिला अपराध, महंगाई, भ्रष्टाचार, चंदा चोरी, बढ़ती बेरोजगारी, पलायन, भर्ती घोटालों, बिगड़ती कानून व्यवस्था और चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं, अग्निवीर योजना सहित अनेकों विषयों पर आवाज उठाई गई। कांग्रेस नेताओं ने इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत लालकुर्ती रामलीला में धनुष यज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का जीवंत मंचन, विधायक नैनवाल रहे मौजूद

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने अपने वक्तव्य में लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने जनहित के मुद्दों को उठाने और जनता की समस्याओं को सदन से लेकर सड़क तक पहुंचाने की बात कही।

वहीं, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने अपने वक्तव्य में युवाओं के रोजगार, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, महंगाई और प्रदेश की अन्य जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और जनहित के सवालों पर एकजुट होकर आवाज उठाने का संदेश दिया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा विजय चौक से शुरू होकर सदर बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंची, जहां जनसभा का आयोजन किया गया। इसके बाद यात्रा केओएमयू स्टेशन होते हुए खैरना की ओर रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत लालकुर्ती रामलीला में धनुष यज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का जीवंत मंचन, विधायक नैनवाल रहे मौजूद

CWC सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न जनमुद्दों को जनता के बीच उठाना और ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का संदेश देना रहा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मताधिकार की रक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे लोकतंत्र तथा जनजीवन से सीधे जुड़े हैं। यात्रा के माध्यम से इन विषयों पर जनसंवाद स्थापित करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक किरौला ने की व संचालन गोपाल देव व कमलेश बोरा ने किया।

यात्रा में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी मनोज यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक कपकोट ललित फ़र्श्वान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, जिला प्रवक्ता दीपक पंत, रानीखेत प्रभारी दीप डांगी, खजान गुड्डू, पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत, ब्लॉक प्रमुख द्वाराहाट आरती किरौला, नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता आर्या, एस०सी० जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, इला पंचायत सदस्य निशा कनवाल, महिला कांग्रेस सचिव भगवती रेखाडी, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, चंदन बिष्ट, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, देव गिरी, प्रेम अधिकारी, विक्की मेहरा, जैनोली चंद्रशेखर, सुरेश असवाल, हेमंत रौतेला ,प्रधान नवीन प्रकाश, चमोली ग्राम प्रधान तारा सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य खुशाल मेहरा, प्रधान भड़गाँव सुमित आर्या, महिला ज़िला अध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत लालकुर्ती रामलीला में धनुष यज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का जीवंत मंचन, विधायक नैनवाल रहे मौजूद
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad