एस एस बी सीमांत मुख्यालय रानीखेत में लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – एस एस बी सीमांत मुख्यालय रानीखेत में आज लोहड़ी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। कड़ाके की ठंड के बीच सीमांत रानीखेत के सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों व उनके परिवारों ने एकजुट हो कर अग्नि प्रज्वलित की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्गा बहादुर सोनार, उपमहानिक्षाक द्वारा अग्नि प्रज्वलित कर किया गया । उपस्थित जनसमूह ने पवित्र अग्नि की परिक्रमा की और उसमें तिल, गुड़, रेवड़ी और मूंगफली अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली और बेहतर फसल की कामना की।कार्यक्रम में पंजाबी लोक संस्कृति और कुमाऊंनी भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला। जवानों ने भांगड़ा प्रस्तुत किया, वहीं पारंपरिक गीतों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस दौरान ‘सुंदर मुंदरिये’ के गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
इस अवसर पर दुर्गा बहादुर सोनार, उपमहानिरीक्षक ने कहा कि लोहड़ी का त्योहार न केवल नई फसल के आगमन की खुशी है, बल्कि यह आपसी द्वेष को भुलाकर प्रेम और सद्भाव से रहने का संदेश देता है। लोहड़ी का त्यौहार हमारी साझा संस्कृति और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में एकता का संचार भी करते हैं।
समारोह मे देबासिस पाल (कमांडेंट), कुमार सुंदरम (द्वितीय कमान अधिकारी), अनिल कुमार जोशी (उप कमांडेंट), प्रभाकर (उप कमांडेंट), व अन्य अधिकारीगण एवं बल कार्मिक उपस्थित थे |

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

ADVERTISEMENTS Ad Ad