अंडर 19 जिला लीग का मैच-मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी, अल्मोड़ा ने क्लब केआरसी को 7 विकेट से हराया
रानीखेत -क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वावधान में चल रही अंडर 19 जिला लीग का दूसरा मैच आज नर सिंह ग्राउंड, रानीखेत में मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी एवम क्लब के आर सी रानीखेत के मध्य खेला गया।जिसमें मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी, अल्मोड़ा ने क्लब के आर सी को 7 विकेट से हराया।
आज खेले गये मैच में क्लब के आर सी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया
और पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.1 ओवर में 63 रन बनाकर ऑल आउट हो गई ।
मानवेंद्र ने अपनी टीम के लिए संघर्षपूर्ण पारी खेली।
मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी के लिए सौरभ ने 4 विकेट और काव्य जोशी एवम मनोज नेगी ने 2-2 विकेट लिए।
दूसरी पारी में 64 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी ने 9.2 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत दर्ज करी।
मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी के अर्जुन सिंह धौनी ने 26 रन बनाये और आयुष जोशी ने अपनी टीम के लिए 20 रन की नाबाद पारी खेली।
क्लब के आर सी के दिव्यांश जोशी ने 3 विकेट लिये।
सौरभ को शानदार गेंदबाज़ी के लिए मैन ऑफ़ दी मैच पुरस्कार दिया गया।
अंडर 19 जिला लीग आज के मैच का उद्घाटन पूर्व सभासद रानीखेत कैंट सुकृत साह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के किया।
इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा संरक्षक संजय मेहरा, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, सचिव हर्ष गोयल, पंकज जोशी, दीप उपाध्याय, दीपक मेहरा, कैलाश मेहरा, राहुल नेगी आदि मौजूद रहे।
कल टूर्नामेंट का तीसरा मैच मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी एवं फ्यूचर स्टार क्लब के बीच खेला जाएगा।
आज के मैच के अंपायर राजेंद्र सिंह एवं जे पी सिंह रहे साथ में नवनीत स्कोरर की भूमिका में रहे।




राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए
हरेला पर्व पर रानीखेत न्यायालय परिसर में वृक्ष पौधों का रोपण कर दिया हरियाली का संदेश