रसोई गैस की कीमतों और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ महिला कांग्रेस ने रानीखेत में पेट्रोल पंप के पास किया विरोध प्रदर्शन
रानीखेत– बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की कीमतों और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ महिला कांग्रेस ने यहां पेट्रोल पंप के पास विरोध प्रदर्शन किया।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सड़कों पर उतरकर सरकार की नीतियों को आम जन विरोधी बताते हुए प्रदर्शन किया।पेट्रोल, डीजल और रसोई की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में उछाल के खिलाफ प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिला कार्यकर्ताओं का कहना था कि कमरतोड़ महंगाई का सबसे बुरा असर आम परिवारों और महिलाओं के रसोई के बजट पर पड़ रहा है।सरकार महंगाई रोकने में नाकाम रही है।वहीं नीट का पेपर लीक होने से विद्यार्थियों की मेहनत पर पानी फिर गया है।सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से रोकने में लगातार नाकाम रही है।
विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार,नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कुसुम जोशी,वीना नेगी आदि अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए
हरेला पर्व पर रानीखेत न्यायालय परिसर में वृक्ष पौधों का रोपण कर दिया हरियाली का संदेश