विधायक नैनवाल ने रानीखेत अस्पताल में पुरानी मशीन का शुभारंभ कर कोरी वाह-वाही लूटने की कोशिश की-करन माहरा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत। करन माहरा ने राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में 13 मई को हुए एनआईसीयू कक्ष के उद्घाटन को लेकर सरकार और स्थानीय विधायक पर तीखा हमला बोला है।

अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक करन माहरा ने कहा कि जिस एनआईसीयू का उद्घाटन बड़े स्तर पर किया गया, उसकी मशीनें कई वर्ष पहले ही अस्पताल में उपलब्ध हो चुकी थीं, लेकिन कक्ष के अभाव में वे लंबे समय तक बंद पड़ी रहीं। अब उन्हीं मशीनों को पूर्व में बने कक्ष में स्थापित कर जल्दबाजी में उद्घाटन कर जनता के सामने उपलब्धि बताने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

उन्होंने कहा कि सरकार और वर्तमान विधायक द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किए गए दावे पूरी तरह खोखले साबित हुए हैं। उनके विधायक कार्यकाल में अस्पताल को हाईटेक एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन साढ़े चार वर्षों बाद भी उसमें आवश्यक टेक्निशियन की नियुक्ति नहीं हो पाई, जिससे उसका पूरा लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है। कहा कि मेरे कार्यकाल में भिकियासैंण में 50 लाख की लागत से ऑक्सीजन प्लांट दिया गया था परंतु बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि 4.5 वर्ष बाद भी वो भी निष्क्रिय हालात में पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

करन माहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में चार ट्रॉमा सेंटर की घोषणा की गई थी, लेकिन रानीखेत अस्पताल आज तक ट्रॉमा सेंटर के रूप में विकसित नहीं हो पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक केवल फीता काटने और घोषणाओं की राजनीति कर रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

उन्होंने कहा कि पर्यटक नगरी रानीखेत सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बड़ी आबादी इस अस्पताल पर निर्भर है, लेकिन संसाधनों और व्यवस्थाओं के अभाव में मरीजों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने सरकार से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने तथा घोषणाओं को धरातल पर उतारने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad