भावेश के एनडीए में चयन पर केपीएस हिमालयन पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत में खुशी का माहौल, प्रबंधन समिति ने दी बधाई
रानीखेत- केपीएस हिमालयन पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत के पूर्व छात्र भावेश जोशी का चयन नेशनल डिफेंस एकेडमी के लिए होने पर स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने भावेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ताड़ीखेत विकास खंड अंतर्गत सौनी गांव निवासी भावेश जोशी का चयन नेशनल डिफेंस एकेडमी के लिए हुआ है।भावेश के पिता दिनेश जोशी एक फैक्ट्री में कार्यरत हैं जबकि मां मीरा जोशी गृहणी हैं। भावेश ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा केपीएस हिमालयन पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत से और आगे की शिक्षा सुराईंचा, सिधौली, सीतापुर उत्तर प्रदेश स्थित विद्या ज्ञान स्कूल से प्राप्त की और इंटरमीडिएट में अध्ययन रत रहते यह सफलता हासिल की है। केपीएस हिमालयन पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत के संचालक पंकज सती ने भावेश की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि भावेश ने स्कूल व क्षेत्र का नाम रौशन किया है।



सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत का प्रांगण शारदीय नवरात्र पर अगाध श्रद्धा, नव-ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना से हुआ सराबोर
भारत-UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्जियन 2026’ उत्तराखंड के चौबटिया में जोरों पर