रानीखेत इंटर कॉलेज की होनहार छात्रा मेघा की शैक्षणिक सहायता के लिए विकास पंत ने बढ़ाया हाथ
रानीखेत -रानीखेत इंटर कॉलेज की होनहार छात्रा मेघा पवार की शैक्षणिक उन्नति के लिए एनर्जी लिंकेज के सह-संस्थापक और सीएसको तथा रूटवे फ्रेट सॉल्यूशंस के उपाध्यक्ष विकास पंत ने सहायता का हाथ बढ़ाया है।
वर्तमान में गुरुग्राम निवासी विकास पंत
द्वारा प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹10000 छात्रा को दिए गए हैं। उनके द्वारा छात्रा की शैक्षणिक प्रगति को देखते हुई आश्वासन दिया गया है कि वह छात्रा को उच्च शिक्षा में भी आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे एवं छात्रा के शैक्षणिक खर्च स्वयं उठाएंगे;साथ ही कहा है कि विद्यालय के अन्य छात्र छात्राओं को भी सहायता प्रदान करेंगे।
बता दें कि विकास पंत इससे पूर्व भी विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं की आर्थिक रूप से सहायता करते रहे हैं।
मेघा रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत की होनहार छात्रा है पूर्व में वे कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी स्थान प्राप्त कर चुकी है। मेघा को राज्य स्तरीय स्कॉलरशिप भी प्राप्त होती है। कक्षा दसवीं में प्रदेश में अच्छे अंक प्राप्त करने के कारण उन्हें देश भ्रमण के लिए मुख्यमंत्री भ्रमण योजना के द्वारा तमिलनाडु राज्य का भ्रमण कराया गया था। वर्तमान में मेघा विद्यालय की कक्षा बारहवीं में अध्यनरत है उनके पिता रानीखेत में प्राइवेट नौकरी करते हैं एवं माता गृहिणी हैं।
रानीखेत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार अग्रवाल द्वारा विकास पंत का धन्यवाद व्यक्त करते हुए भविष्य में भी होनहार छात्र -छात्राओं की सहायता के लिए सहयोग के लिए कहा गया।जिससे छात्र-छात्राएं अच्छी शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में विद्यालय एवं राज्य का नाम रोशन कर सकें।


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए