बीरशिवा स्कूल रानीखेत की छात्रा मनसा नेगी ने जिला स्तर पर प्रथम रैंक से उत्तीर्ण की ओलंपियाड परीक्षा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -बीरशिवा स्कूल रानीखेत की छात्रा मनसा नेगी ने जिला-स्तर पर प्रथम रैंक पर अमर उजाला ओलंपियाड की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

मनसा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को दिया। उन्हीं के मार्गदर्शन और दिशानिर्देश के कारण वे इस प्रतिस्पर्धी परीक्षा में उत्तीर्ण होने में सफल रहीं। अभिभावकगण ने भी सभी शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

विद्यालय निदेशक श्रीमती प्रीति पांडे और काॅडिनेटर सुश्री प्रियंका ने छात्रा मनसा और उनके माता-पिता को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और जीवन में सदा सकारात्मकता, एकाग्रता और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। निदेशक ने बताया कि मनसा का व्यवहार विद्यालय में सभी के प्रति विनम्रतापूर्वक रहता है और सदा सभी की सहायता के लिए तत्पर रहतीं हैं।, वे अनुशासनप्रिय व प्रतिभाशाली छात्रा है। विद्यालय के आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में उनके द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान तिलक राज तलवार, श्रीमती निरुपमा भट्ट तलवार, अध्यक्ष श्री नीरूपेंद्र तलवार और श्रीमती मुस्कान तलवार जी ने भी छात्रा मनसा नेगी को और उनके माता-पिता को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित
Ad Ad Ad Ad