बीरशिवा स्कूल चौखुटिया में उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों का सम्मान
चौखुटिया – बीरशिवा पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं दीक्षांत समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों से विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
कार्यक्रम के अंतर्गत यू.के.जी. एवं कक्षा 5 के विद्यार्थियों को विधिवत दीक्षांत प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन पर प्रकाश डाला तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अभिभावकों ने भी विद्यालय के प्रयासों की सराहना की और बच्चों को आगे और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर अकादमी निदेशक प्रीति पाण्डे, प्रधानाचार्य अमृत कुमार शर्मा तथा प्रबंधकगण— तिलक राज तलवार, निरुपमा भट्ट तलवार, निरूपेन्द्र तलवार एवं मुस्कान तलवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं।



सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए