राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई अनेक प्रतियोगिताएं
रानीखेत -आज राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता कविता प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम इको क्लब प्रभारी जीव विज्ञान प्रवक्ता श्रीमती करिश्मा वर्ग द्वारा बहुत ही रोचक ढंग से आयोजित किया गया। छात्रों ने उत्साह के साथ इसमें अपना प्रतिभा किया तथा कविता प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कुमारी आकांक्षा कक्षा 8 व कुमारी हृदयांशी जोशी कक्षा 6 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ में महक द्वितीय स्थान तथा भूमिका कक्षा साथ में तृतीय स्थान प्राप्त किया
सीनियर वर्ग में यामिनी आर्य ने प्रथम स्थान लवली बेस्ट द्वितीय स्थान कनक मेहरा तृतीय स्थान पर रहे।
भाषण प्रतियोगिता में किरण आर्य प्रथम हर्षिता मेहरा द्वितीय तमन्ना अधिकारी तृतीय स्थान पर रहे
चित्रकला प्रतियोगिता में यामिनी आर्य प्रथम पायल द्वितीय उषा आर्य तृतीय स्थान पर रहे
सभी मात्राओं को श्रीमती करिश्मा वर्ग द्वारा व्यक्तिगत रूप से पुरस्कार दिए गए तथा अन्य छात्राओं को भी आगे आने के लिए प्रेरित किया प्रधानाचार्य श्रीमती विमला बिष्ट द्वारा छात्रों को पर्यावरण दिवस की उपलक्ष में पर्यावरण से संबंधित जानकारियां देते हुए उन्हें अपने पर्यावरण को स्वच्छ सुरक्षित और स्वस्थ बनाए रखने के लिए स्वयं जागरूक रहने तथा आसपास के लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया
द्वितीय सत्र में विद्यालय के परिसर में छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया
कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त छात्राएं शिक्षिकाएं तथा कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।




राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई अनेक प्रतियोगिताएं
ताड़ीखेत विकास खंड अंतर्गत सिंगोली गांव के प्रभाकर परमार का चयन लोक सेवा आयोग में वित्त अधिकारी पद पर हुआ