विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रंस एकेडमी सौनी में बच्चों को बताया गया पर्यावरण का महत्व
रानीखेत – चिल्ड्रंस एकेडमी सौनी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया। बच्चों ने पर्यावरण बचाने के लिए नारे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अभिभावकों ने वृक्षारोपण किया। बच्चों ने गीत व स्लोगन के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य गीता पवार ने बच्चों को पर्यावरण का महत्व बताते हुए कहा हमारे चारों ओर का परिवेश जिसमें हम रहते हैं पर्यावरण कहलाता है। पर्यावरण सांस लेने के लिए शुद्ध हवा, पीने के लिए पानी और भोजन के लिए उपजाऊ भूमि प्रदान करता है इसलिए इसे विशुद्ध बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।इस अवसर पर समाज सेवी भुवन चंद्र उपाध्याय भी मौजूद रहे।


ADVERTISEMENTS




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन