शहीद सिपाही कुंदन सिंह राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज बग्वालीपोखर में न्याय पंचायत (कामा) ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ
बग्वालीपोखर । शहीद सिपाही कुंदन सिंह राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज बग्वालीपोखर में न्याय पंचायत (कामा) ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र लाल( क्षेत्र पंचायत सदस्य डोटलगांव) व विशिष्ट अतिथि किरण चौधरी (ग्राम प्रधान रावलसेरा)उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा छात्रों में खेल भावना बढ़ाने हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
प्रधानाचार्य अजय कुमार जोशी द्वारा छात्रों को खेलों के महत्व व खेलों के नियम आदि से अवगत कराया गया ।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दीपिका वर्मा द्वारा किया गया। खेल कार्यक्रमों में मुख्य निर्णायक के रूप में बाली सिंह राणा रहे। कार्यक्रम में शिक्षक अभिभावक समिति की अध्यक्ष हेमा देवी , अर्जुन सिंह, दीपा टम्टा, श्री विजय कुमार, अंजू गोस्वामी, हरीश सिंह रावत, गौरव सुयाल , दिनेश चौहान , बबीता बर्थवाल,कुo ज्योति, संजय सिंह बिष्ट तथा समस्त छात्र उपस्थित रहे।
प्रतियोगिताओं में अंडर-14 बालक (600 मीटर दौड़) में प्रथम -सौरभ सिंह बिष्ट ,द्वितीय -मोहित बिष्ट,तृतीय -रोहित बोरा रहे।अंडर-14 बालिका (60 मीटर दौड़) में प्रथम – मीनाक्षी बिष्ट,द्वितीय -गरिमा नेगी,तृतीय – दीया बिष्ट रहे।अंडर-19 बालिका (लम्बी कूद) में प्रथम- मीनाक्षी बिष्ट,द्वितीय – हिमानी भण्डारी व तृतीय स्थान पर लता बिष्ट रहे।





सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए