राजकीय इंटर कॉलेज शेर में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ, दो सौ विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
रानीखेत -सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज शेर में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत अल्मियाकांडे के लगभग 200 छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक बिष्ट, मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती विमला रावत, विशिष्ट अतिथि भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट अखिलेश सिंह, फल्दाकोट विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह फ़र्त्याल एसएमसी अध्यक्ष बालम सिंह करायत ,पीटीए अध्यक्ष शंकर छिम्वाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। विद्यालय की खेल प्रभारी श्रीमती ऋतु के निर्देशन में विभिन्न विद्यालय में से आए हुए अध्यापकों द्वारा विभिन्न एथलेटिक्स एवं टीम गेम करवाए गए। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज शेर के खिलाड़ियों द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज बेड़गांव के खिलाड़ियों को कबड्डी में पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान किए गए।
उक्त अवसर पर लेफ्टिनेंट अखिलेश सिंह ने पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन तथा खेल को भी जीवन के लिए महत्त्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम का संचालन श्री कृष्ण कुमार उपाध्याय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गोपाल सिंह कनवाल, पूर्व एस एम सी अध्यक्ष कैलाश छिम्वाल, ग्राम प्रधान रिकोसा, ग्राम प्रधान इड़ा प्रतिनिधि आनंद सिंह, हर्षित फ़र्त्याल , कुणाल रावत,वरिष्ठ प्रवक्ता भवर सिंह, कुलदीप कुमार, संजय कुमार लोहनी , ललित कुमार, वीरेंद्र कुमार, भुवन चंद्र , मनोज जोशी, श्रीमती रोशनी चौहान , कैलाश सिंह कर्मयाल, हितेश कपिल, शंकर बिष्ट , दिनेश चंद्र, धर्मेश बोहरा,डॉ विनीता खाती, श्रीमती ममता, श्रीमती हेमा बोहरा आदि उपस्थित थे।








सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए