मयंक जोशी ने इतिहास विषय में यूजीसी नेट परीक्षा 2025उतीर्ण कर क्षेत्र का नाम रौशन किया
अल्मोड़ा -नगर के एपीएस टावर ,जेल रोड निवासी मयंक जोशी ने इतिहास विषय में यूजीसी नेट परीक्षा 2025उतीर्ण कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है।
मयंक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा माउंट सिनाई स्कूल रानीखेत और बीयर शिवा स्कूल रानीखेत से प्राप्त की तथा 12वीं की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा से उत्तीर्ण की। तदुपरांत स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की।मयंक के पिता जी सी जोशी ओरियन मैटल फैक्ट्री ताड़ीखेत में मैनेजर एकाउंट्स के पद पर कार्यरत हैं जबकि माता गीता जोशी एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज अल्मोडा़ में विज्ञान अध्यापिका हैं।मयंक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों एवं परिवार के सदस्यों को दिया है।
मयंक की इस उपलब्धि पर ओरियन मैटल फैक्ट्री के जनरल मैनेजर एवं एम पांडेय एवं एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य एस टिमोथी सहित समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।



रानीखेत गांधी चौक में पूजा अनुष्ठान के साथ 23 वें मां दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ
सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत का प्रांगण शारदीय नवरात्र पर अगाध श्रद्धा, नव-ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना से हुआ सराबोर