रानीखेत दुर्गा पूजा महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, छात्रा वर्ग में एकता उपाध्याय, महिला वर्ग में संजना आर्या और प्रोफेशनल वर्ग में सीमा रहीं अव्वल
रानीखेत -दुर्गा पूजा महोत्सव समिति गांधी चौक के तत्वावधान में शुक्रवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन वर्गों में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में एकता उपाध्याय, महिला वर्ग में संजना आर्या और प्रोफेशनल वर्ग में सीमा अव्वल रहे।
शुक्रवार को मां दुर्गा पूजा पंडाल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रा वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल की एकता उपाध्याय प्रथम, मिशन इंटर कॉलेज की निहारिका व निदा क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में संजना आर्या प्रथम, संध्या द्वितीय और लक्ष्मी बोरा तृतीय स्थान पर रहे। प्रोफेशनल वर्ग में सीमा प्रथम,सिमरा द्वितीय और रिम्शा तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका श्रीमती गीतांजलि सती व कु जोया खान ने निभाई।गत दिवस हुई अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में शौर्य नेगी सिटी मांटेसरी स्कूल प्रथम, रिधान भंडारी एपीएस द्वितीय और रूही पुजारी स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में कुमुद बिष्ट आर्मी पब्लिक स्कूल प्रथम, लावण्या पांडे स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल द्वितीय और मालविका केवि तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में गौरव कोटलिया केवि प्रथम, आराध्या लाल सिटी मांटेसरी द्वितीय और मारिया रक़ीब बीरशिवा स्कूल तृतीय स्थान पर रहे।
मेहंदी प्रतियोगिता के विजेताओं को सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती, मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति अध्यक्ष अजय कुमार, सौरभ अग्रवाल व रूकेश पटेल ने पुरस्कार प्रदान किए।जबकि अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य पुरोहित पं विजय पांडे,मनीष तिवारी और नवीन तिवारी ने सम्मानित किया। संचालन कार्यकारी अध्यक्ष गौरव तिवारी ने किया।इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति सदस्य नेहा माहरा, दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के नरेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।















रानीखेत दुर्गा पूजा महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, छात्रा वर्ग में एकता उपाध्याय, महिला वर्ग में संजना आर्या और प्रोफेशनल वर्ग में सीमा रहीं अव्वल
अंकिता हत्याकांड प्रकरण: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने से सियासत गर्माई, कांग्रेस का देहरादून में प्रदर्शन, राजभवन कूच का प्रयास