गोपाल बाबू गोस्वामी राजकीय महाविद्यालय चौखुटिया में “देवभूमि उद्यमिता योजना” के अंतर्गत एक दिवसीय अभिविन्यास कार्यशाला आयोजित
चौखुटिया -गोपाल बाबू गोस्वामी राजकीय महाविद्यालय चौखुटिया (अल्मोड़ा) में “देवभूमि उद्यमिता योजना” के अंतर्गत एक दिवसीय अभिविन्यास कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो० शालिनी शुक्ला, परियोजना अधिकारी देवभूमि उद्यमिता महेंद्र सिंह रौतेला व नोडल देवभूमि उद्यमिता डॉ० विवेकानन्द पाठक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर महेन्द्र सिंह रौतेला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को केवल परंपरागत रोजगार के अवसरों तक सीमित रहने के बजाए स्वयं रोजगार सृजित करने की दिशा में भी प्रयास करना चाहिए। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो० शालिनी शुक्ला ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय नोडल डॉ० विवेकानन्द पाठक ने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं का चयन कर उसके अनुरुप स्वरोजगार करने पर बल दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० मनुहार आर्या, डॉ० सविता पाण्डेय, डॉ० विजयपाल मूण्ड, डॉ० शीला, श्रीमती ज्योति राणा, श्रीमती ज्योति, सुश्री प्रीति शाह, श्रीमती ममता तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।



गोपाल बाबू गोस्वामी राजकीय महाविद्यालय चौखुटिया में “देवभूमि उद्यमिता योजना” के अंतर्गत एक दिवसीय अभिविन्यास कार्यशाला आयोजित
अंकिता हत्याकांड प्रकरण: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने से सियासत गर्माई, कांग्रेस का देहरादून में प्रदर्शन, राजभवन कूच का प्रयास