अल्मोडा़ के सोमेश्वर में बारिश का कहर, मलबे में दबने से मां और दो बच्चों की मौत

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -अल्मोड़ा के सोमेश्वर क्षेत्र के वडयूड़ा गांव में बारिश के कहर के कारण मकान गिरने से तीन लोग दब गए। जबकि एक व्यक्ति बाहर सो रहा था, जो बच गया। एसडीआरएफ ने तीनों शवों को बाहर निकाल लिया है। हादसे में मां और दो बच्चों की मौत हो गई है।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम वडयूडा, थाना सोमेश्वर, जनपद अल्मोड़ा में एक मकान ढहने से कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिली। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से लगभग 03 किलोमीटर पूर्व मार्ग पर मलबा आने के कारण सड़क अवरुद्ध होने पर SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ पैदल ही घटनास्थल की ओर रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत का प्रांगण शारदीय नवरात्र पर अगाध श्रद्धा, नव-ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना से हुआ सराबोर

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा स्थानीय लोगों, फायर सर्विस एवं जिला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मलबे में सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान SDRF टीम द्वारा मलबे से तीन व्यक्तियों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान प्रेमा देवी (42 वर्ष), पत्नी राजेन्द्र राम, कल्पना आर्या (19 वर्ष) पुत्री राजेन्द्र राम, एवं मनीष कुमार (18 वर्ष), पुत्र राजेन्द्र राम के रूप में हुई। बताया गया कि 01 व्यक्ति गुलाब राम मकान के बाहर स्थित कमरे में सो रहे थे, जो मकान ढहने के दौरान सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने उत्तीर्ण की N.D.A की प्रवेश परीक्षा,पहले I.O.Q.M की प्रतिष्ठित परीक्षा भी कर चुके उत्तीर्ण
Ad Ad Ad Ad