पी0 पी0 एस0 झलोड़ी की छात्रा रुचि पांडे का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए चयन

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत -प्रिपेट्री पब्लिक जूनियर हाई स्कूल, झलोड़ी की छात्रा रुचि पांडे का चयन उत्तराखंड सरकार की प्रतिष्ठित मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए हुआ है। इस योजना के तहत 8 से 14 वर्ष के प्रतिभावान बच्चों को ₹1,500 प्रति माह की खेल छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
अम्यारी गाँव की रहने वाली और एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली होनहार छात्रा रुचि पांडे ने 10-11 आयु वर्ग (बालिका श्रेणी) में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद में प्रथम श्रेणी अंक अर्जित किए हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद रुचि की इस विशेष उपलब्धि पर उनके परिवार, ग्राम व पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवीन चंद्र, खेल प्रभारी मनोज नेगी और दीप्ति पांडे की उपस्थिति में छात्रा रुचि पांडे को उनकी इस सफलता के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने विद्यालय के बच्चों के पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अव्वल रहने पर खुशी जाहिर करते हुए रुचि और उनके परिजनों को बधाई दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में स्ट्रेचर और वक्त पर इलाज न मिलने से घायल बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Ad Ad