आर्मी पब्लिक स्कूल में अंतरसदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में नंदा देवी सदन के‌ धीर सिंह व दर्शिका रहे प्रथम

ख़बर शेयर करें -

 रानीखेत- आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में अंग्रेजी विभाग की ओर से अंतरसदनीय वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  प्रतियोगिता का मुख्य विषय " क्या शिक्षा पाठ्यक्रम में कौशल आधारित विषयों को अनिवार्य किया जाना चाहिए" रहा।
 प्रतियोगिता में चार सदन नीलकंठ ,नंदादेवी, त्रिशूल और कामेट सदन ने प्रतिभाग किया।  पक्ष में विचार प्रस्तुत करने पर नंदादेवी सदन के धीर सिंह बिष्ट प्रथम रहे। विपक्ष में दर्शिका ततरारी नीलकंठ सदन एवं इंटर्जेक्टर के रूप में नमन सती  त्रिशूल सदन प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप में जोगेंद्र बिष्ट, अजय रस्तोगी एवं नीना बिष्ट रहे। अजय रस्तोगी ने छात्रों को विषय के बारे में  विस्तार से जानकारी प्रदान कर उनके विषय संबंधी ज्ञान को अधिक सार्थक बनाया। 
विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उत्तम प्रस्तुति के लिए प्रोत्साहित किया तथा निर्णायक मंडल को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया ।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
Ad Ad