पूजा-अर्चना के साथ हुआ रानीखेत में कांग्रेस के नए कार्यालय का उद्घाटन
रानीखेत– नगर के सदर बाजार स्थित जोशी कॉम्प्लेक्स, डोलिया पहाड़ी के पास कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को पूजा-अर्चना के साथ विधिवत रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की गई, जिसके बाद मुख्य अतिथि श्री करन माहरा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य) ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
उद्घाटन समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, ज़िला हॉकी संघ अध्यक्ष अगस्त लाल साह, अम्बेडकर समारोह समिति के अध्यक्ष गुसाईं राम, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, गोविंद बिष्ट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, संजय बिष्ट, हेमंत बिष्ट, दीप उपाध्यक्ष, विजय तिवारी, अमित पांडेय, चंदन बिष्ट, विश्व विजय माहरा, हबीब अहमद हिमांशु बिष्ट, संजय बिष्ट, सोनू आर्या, गुड्डू खान, राहुल नेगी, बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा भी की गई। कहा कि नया कार्यालय क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक गति देगा।


बाइट -करन माहरा , पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस 👆👆

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए