लव जिहाद ,धर्मांतरण एवं सुनियोजित सनातन विरोधी गतिविधियों के विरोध में विहिप जिला इकाई ने रानीखेत में किया प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -विश्व हिंदू परिषद जिला रानीखेत द्वारा देश व्यापी हो रहे लव जिहाद ,धर्मांतरण एवं सुनियोजित सनातन विरोधी गतिविधियों के विरोध में यहां गांधी चौक में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रानीखेत में जिहादी गतिविधियां देखी गई तो उसका उग्र विरोध किया जाएगा। वक्ताओं ने बाह्य लोगों का कड़ाई से सत्यापन किए जाने की प्रशासन से मांग की।और ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की ।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन पंत द्वारा व संचालन जिला मंत्री विपिन भार्गव द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष रघुवर सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष नवल किशोर पांडे, नगर उपाध्यक्ष दिगंबर सिंह मनराल ,नगर प्रचार प्रसार प्रमुख पाराशर तिवारी ,विहिप कार्यकर्ता मनमोहन मेहरा, हेमचंद्र ,पवन कुमार, दीपक मवाड़ी, नीरज तिवारी, आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पिलखोली (रानीखेत) में जिला पंचायत सदस्य के वाहन में तोड़फोड़, ग्राम प्रधान ने गश्त बढ़ाने की मांग की
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad