रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस को नई मजबूती, अंकिता पंत बनीं यूथ विधानसभा अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत। उत्तराखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अंतर्गत रानीखेत विधानसभा में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिली है। अंकिता पंत को रानीखेत विधानसभा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया है। उनके चयन से कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता पंत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय होगा तथा युवाओं की भागीदारी को मजबूती मिलेगी।

अंकिता पंत ने सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने युवाओं और महिलाओं को जोड़कर संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में रानीखेत विधानसभा में पार्टी को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व CWC मेंबर करन माहरा सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad