रानीखेत छावनी परिषद ने शुरू किया स्वगणना का कार्य, 25अप्रैल से शुरू होगा जनगणना 2027कार्य का पहला चरण

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-छवनी परिषद द्वारा जनगणना 2027के अंतर्गत शुक्रवार को स्वगणना कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस क्रम में अतिरिक्त जनगणना चार्ज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद पंत एवं जनगणना लिपिक आदित्य कुमार सक्सेना द्वारा पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल डा.मोहन चंद्र भंडारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट ग़ौरी प्रभात एवं छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य मोहन नेगी से उनकी स्व जनगणना करवायी गई।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

ज्ञातव्य है कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 25अप्रैल 2026से 24मई 2026तक किया जाना है।इस दौरान भारत सरकार द्वारा नियुक्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर मकान गणना का कार्य सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
ADVERTISEMENTS Ad Ad