सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय में शारदीय नवरात्र पर नौ दिवसीय पूजा अनुष्ठान संपन्न

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत परिसर में 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर,2026 तक शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया । प्रथम दिन शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ यह 9 दिवसीय अनुष्ठान मां भगवती की उपासना और भक्ति के साथ सानंद संपन्न हुआ ।
नवरात्रि के पावन समापन अवसर पर आयोजित विशेष पूजा-अर्चना एवं पूर्णाहूति कार्यक्रम में अमित कुमार, महानिरीक्षक, सीमांत रानीखेत ने मुख्य यजमान के रूप में शिरकत की । उन्होंने संपूर्ण विधि-विधान, मंत्रोच्चार एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार जगत जननी मां दुर्गा की भव्य पूजा-अर्चना की तथा महायज्ञ में आहुति अर्पित की । इस दौरान महानिरीक्षक ने देश में शांति, समृद्धि, सशस्त्र सीमा बल की सफलता, प्रगति एवं बल के समस्त अधिकारियों, जवानों व उनके परिवारों के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की प्रार्थना की ।
हवन एवं महाआरती के उपरांत परिसर में भंडारे (महाप्रसाद) का आयोजन किया गया । इस भंडारे में सीमांत मुख्यालय रानीखेत के वरिष्ठ अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों तथा उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर माता का प्रसाद ग्रहण किया ।
इस अवसर पर अपने संबोधन में महानिरीक्षक अमित कुमार ने सभी बल कार्मिकों व उनके परिवारों को नवरात्रि व आगामी त्यौहारों की शुभकामनाएं दीं । उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा जैसे कठिन कर्तव्यों का पालन करने वाले जवानों के जीवन में ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नई ऊर्जा, सकारात्मकता और मानसिक शांति का संचार करते हैं । यह 9 दिवसीय अनुष्ठान न केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखता है, बल्कि बल परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, भ्रातृत्व और एकता की भावना को भी मजबूत करता है ।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के वलना गांव की प्रगतिशील महिला किसान प्रीति पंत को दिल्ली में मिला राष्ट्रीय सम्मान, उत्तराखंड से चुनी गईं एकमात्र कृषक
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad