सल्ट विधायक महेश जीना की पहल पर वन मंत्री ने दिए आदमखोर तेंदुए को मारने के आदेश
देहरादून -सल्ट विधायक महेश जीना की पहल पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने दिए आदमखोर तेंदुए को मारने के आदेश दिए हैं ।
सल्ट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तड़म (बरड) क्षेत्र में हुई हृदयविदारक घटना के बाद, क्षेत्रीय विधायक महेश जीना ने आज यमुना कॉलोनी, देहरादून स्थित शासकीय आवास पर प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल से शिष्टाचार भेंट की।
विधायक महेश जीना ने कल सल्ट के तड़म गांव में तेंदुए के हमले से हुई जनहानि और क्षेत्र में व्याप्त भारी दहशत से माननीय मंत्री को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने जनता की सुरक्षा का हवाला देते हुए उक्त आदमखोर तेंदुए को तत्काल मारने की अनुमति प्रदान करने का पुरजोर अनुरोध किया।
विधायक की मांग और जनहित की गंभीरता को देखते हुए, वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया।उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त तेंदुए को ‘आदमखोर’ घोषित करते हुए उसे मारने की आवश्यक प्रक्रिया और अनुमति तत्काल जारी की जाए।आश्वस्त किया कि स्थानीय निवासियों की जान-माल की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ाई जाएगी।
विधायक महेश जीना ने मंत्री सुबोध उनियाल के इस त्वरित निर्णय पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “क्षेत्र की जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। इस आदेश के बाद अब वन विभाग की टीम तेंदुए को ढेर कर ग्रामीणों को इस खौफ से निजात दिलाएगी।”





पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान
भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला