रानीखेत में कांग्रेस ने व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी के विरोध में भाजपा केंद्र सरकार का पुतला किया दहन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– यहां नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की कीमत में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में गांधी चौक पर भाजपा की केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गैस सिलेंडर के दामों में लगातार वृद्धि ने छोटे दुकानदारों, होटल-ढाबा संचालकों और अन्य आम व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। पहले ही महंगाई की मार झेल रहे व्यापारियों के लिए व्यवसाय चलाना मुश्किल होता जा रहा है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह आम व्यापारी और मध्यम वर्ग की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण व्यापारियों की लागत बढ़ती जा रही है, जबकि आमदनी लगातार घट रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवसायिक सिलेंडर के दामों में कमी नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी आम व्यापारियों के साथ मिलकर बड़ा जन आंदोलन छेड़ेगी।

महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार ने कहा कि अगर भाजपा सरकार ने अगर गैस के दाम कम नहीं किया गया तो महिला कांग्रेस सड़क से संसद तक सरकार की ईंट से ईंट हिला देगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

इस दौरान महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, प्रमोद पाल, दीप उपाध्याय, सुरेन्द्र पवार, प्रदीप रावत, महिपाल सिंह मेहरा, जीतन जयाल, रुद्र माहरा, मनोज कोरंगा बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर इस मूल्य वृद्धि का विरोध किया।

*नगर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश भट्ट* 👆

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad