पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर रानीखेत में भाजपाइयों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी, कहा उनके अन्त्योदय के विचार पर चल रही मोदी‌ सरकार

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 108 वी जयंती पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां सुभाष चौक में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। पंडित उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय एक व्यक्ति नहीं विचार थे।वे एक ऐसे दार्शनिक थे जिनका उस समय का दिया अन्त्योदय का विचार आज मोदी सरकार के कार्य करने का मंत्र है।दीनदयाल उपाध्याय ने साठ के दशक में कांग्रेस के चल रहे अधिनायकवाद के खिलाफ आवाज बुलन्द की और गैर कांग्रेसवाद का रास्ता जनसंघ के रूप में खोला। यहां से चला जनसंघ आज भाजपा के रूप में उनके विचारों,उनके सपने को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरा कर रहा है। वक्ताओं ने‌ कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी पण्डित जी का दिया एकात्म मानववाद का विचार आज पूरी दुनिया का मार्गदर्शन कर रहा है।उनके इन विचारों को दुनिया के देश अपनाकर अपने देश का विकास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून सीजन की पहली बारिश ने रानीखेत चिकित्सालय के सीएम एस कार्यालय को किया पानी-पानी, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने मौके पर किया निरीक्षण (देखें वीडियो)

कार्यक्रम में महिला मोर्चा कुमाऊं संयोजक विमला रावत ,नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी, नगर महामंत्री दर्शन बिष्ट व उमेश पंत, वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन नेगी, वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपक, मीडिया प्रभारी रामेश्वर गोयल, दर्शन मेहरा, शंकर दत्त बुधोड़ी, रेखा पांडे, विधायक प्रतिनिधि ललित मेहरा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत:अब डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड यानी डीएसी नंबर देने पर ही मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर