नंदादेवी मंदिर के विंशति: प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के मौके पर विभिन्न पूजा अनुष्ठानों के साथ‌ विशाल‌ भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: श्रीनंदा देवी मंदिर में विंशति: प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव (वार्षिकोत्सव) धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर मंदिर में भजन-कीर्तन के आयोजन के साथ विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए गए। सायंकाल परिसर में गंगा दशहरा विशाल भंडारा आयोजित किया गया जिसमें नगर व आस-पास के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत का प्रांगण शारदीय नवरात्र पर अगाध श्रद्धा, नव-ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना से हुआ सराबोर

विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी श्रीनंदा देवी मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव श्रीनंदाष्टमी महोत्सव समिति द्वारा धूमधाम से मनाया गया।गंगा दशहरा के पावन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम के तहत प्रातः मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ‌ विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए गए। पूर्वाह्न यज्ञ भी हुआ। अपराह्न महिला कीर्तन और सायंकाल विशाल भंडारा आयोजित किया गया जो रात तक चला।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के कालसी में दिल दहला देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार

श्रीनंदाष्टमी महोत्सव समिति अध्यक्ष हरीश लाल साह ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। कार्यक्रम में किरन लाल साह, मुकेश साह, अनिल वर्मा, भुवन सती,मोहिल‌ साह, संदीप तिवारी,सौरभ अग्रवाल,गौरव भट्ट आदि ने सहयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास 'माउंटेन गार्जियन 2026' उत्तराखंड के चौबटिया में जोरों पर
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad