रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज से एनसीसी कैम्प में प्रतिभाग करने दस कैडेट्स मध्यप्रदेश के अमरकंटक रवाना

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत के 10 कैडेट्स ने आज‌ एनसीसी कैंप अमरकंटक के लिए प्रस्थान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील मसीह द्वारा एनसीसी प्रभारी गौरव भट्ट की निगरानी में इन कैडेट्स को रवाना किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

उक्त कैडेट्स 17 जून से 24 जून तक अमरकंटक मध्य प्रदेश में ट्रैकिंग कैंप में प्रतिभाग करेंगे।इस कैंप में उत्तराखंड एवं देश के अलग-अलग विद्यालयों से एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग कर‌ रहे हैं।79 यूके बटालियन एनसीसी नैनीताल से 30 कैडेट्स इस कैंप में प्रतिभाग कर रहे हैं। मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत से कैंप में प्रतिभाग करने वाले कैडेट्स में अंकित रावत, गौरव देव, मोहित सिंह अधिकारी ,नीरज नेगी, नितिन कुमार ,ललित रावत ,निखिल कुमार ,दीपांशु सिंह, निर्मल सिंह रावत और मनीष कुमार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad