छावनी से मुक्ति के लिए 83वें दिन भी धरने पर डटे रहे लोग,एक सूत्रीय मांग को लेकर की नारेबाजी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: यहां गांधी पार्क में छावनी परिषद से आज़ादी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन 83 वें दिन भी जारी रहा।

रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले यहां गांधी पार्क में छावनी परिषद से पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल करने की एक सूत्रीय मांग पर धरना-प्रदर्शन 83वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर नागरिकों ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में 14 दिवसीय शास्त्रीय संगीत शिविर का भव्य समापन, प्रशिक्षार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

बता दें कि बंदरों की करामात के कारण धरना-प्रदर्शन स्थल का टैंट क्षतिग्रस्त हो चुका था जिसकारण बारिश होने पर धरने पर बैठने वाले नागरिकों के आगे‌ परेशानी पेश आ रही थी ऐसे में वसीम नवाब बाबी (शफीक उद्दीन एंड सन)ने आज रानीखेत विकास संघर्ष समिति को तिरपाल प्रदान किया इस‌ हेतु समिति ने उनका आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad