रानीखेत में योग कार्यक्रम में महिलाओं को बताए गए योग के शारीरिक, मानसिक लाभ

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पतंजलि योगपीठ श्रीमती कमला रिखाडी़ द्वारा योग के महत्व व ऋषि परंपरा तथा योग से शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य के लाभ को महिलाओं को बताया गया।

कार्यक्रम में योग सेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया ।पतंजलि जिला संगठन मंत्री विमला रावत द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी महिलाओं को योग के महत्व पर प्रकाश डाला ।कार्यक्रम में तहसील प्रभारी श्रीमती सुनीता डाबर द्वारा अतिथियों का स्वागत व योग समिति का विस्तार करते हुए योग क्लास को सुचारू रूप से चला कर सभी मातृशक्ति के बीच योग के महत्व के मुहिम चलाने हेतु प्रयासरत रहने की बात कही गई तथा अधिक से अधिक महिलाएं योग सेवा में जुड़े इसका आग्रह भी किया गया।कार्यक्रम में नई समिति का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कमला रिखाडी़ जिला संगठन मंत्री विमला रावत, तहसील प्रभारी सुनीता डाबर ,मीना वर्मा ,बबीता देवी ,ललित बिष्ट, गरिमा साह माया नैनवाल ,शोभा पंत ,भारती जलाल, कल्पना जोशी रंजना खरे ,वीरांगना आदि महिलाएं उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad