पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस करन माहरा ने शिव मंदिर धर्मशाला समिति रानीखेत को की 80 रज़ाइयाँ भेंट
रानीखेत – उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने शिव मंदिर धर्मशाला समिति को 80 रज़ाइयाँ भेंट की।
इस अवसर पर करन माहरा ने कहा समाज के प्रति जिम्मेदारी केवल शब्दों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसे सेवा के रूप में जमीन पर उतारना ही सच्ची मानवता है। जरूरतमंदों के लिए सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य है और इसी भावना के साथ इस प्रकार के कार्य लगातार किए जा जाएंगे। इस अवसर पर शिवमन्दिर धर्मशाला समिति ने उनका स्वागत और धन्यवाद व्यक्त किया।
इस दौरान शिव मंदिर एवं धर्मशाला समिति के अध्यक्ष कैलाश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, सह-सचिव अगस्त लाल साह, दिनेश अग्रवाल, लेखा निरीक्षक पूरन नेगी, प्रदीप गुप्ता, प्रबंधक रमेश अधिकारी, मुक्तिधाम सचिव मोहन बिष्ट, महिला सत्संग समिति विमला पांडेय, आशा अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, गीता नेगी, कुसुम गर्ग सहित कांग्रेस कमेटी से नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पंकज गुरुरानी आदि उपस्थित रहे।







पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित
पिलखोली (रानीखेत) में जिला पंचायत सदस्य के वाहन में तोड़फोड़, ग्राम प्रधान ने गश्त बढ़ाने की मांग की