पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में 12वीं का परिणाम शतप्रतिशत, मानविकी वर्ग में सपना ने 97.4 और वाणिज्य में मेदिनी ने 96.2% अंक हासिल किए

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -पीएम श्री के वि रानीखेत में कक्षा 12वीं की सीबीएसई परीक्षा 2025-26 में विज्ञान, वाणिज्य तथा कला वर्ग में कुल 90 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जिसमें से सभी 90 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे और विद्यालय का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

12वीं विज्ञान वर्ग में भावेश देवार्पण तथा रोहन 92% अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे तथा नेहा (90.6%) एवं चिनमय (90%) क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

12वीं वाणिज्य वर्ग में मेदिनी मेहरा (96.2%) योगिता बिष्ट ( 95.6%) एवं कनिका बिष्ट (95.4%) क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

वहीं 12वीं मानविकी वर्ग में सपना अधिकारी 97.4 %अंकों के साथ प्रथम, नीरज उपाध्याय
93.4 %अंकों के साथ द्वितीय तथा बिपाशा आर्या 92.6%अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव (वीएस एम), विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार दूबे तथा उपप्राचार्य हरिशंकर सैनी समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी एवं सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित
Ad Ad Ad Ad