महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री विमला रावत को मिला अल्मोड़ा जिले का प्रभार, कार्यकर्ताओं ने दीं बधाइयां
रानीखेत -भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विमला रावत को प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जिला अल्मोड़ा का प्रभारी नियुक्त किया है।
महिला मोर्चा जिला अल्मोड़ा का प्रभार मिलने पर विमला रावत ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भरोसा दिलातीं है संगठन के द्वारा उन्हें जो कार्य सौंपे जाएंगे उन्हें पूर्व की भांति बखूबी निभाऊंगी। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भाजपा महिला मोर्चा ने मुझे चंपावत जिले का प्रभारी उसके बाद बागेश्वर जिले का प्रभारी और कई बार सल्ट विधानसभा प्रभारी बनाकर कार्य करने का अवसर दिया। पुनः अल्मोड़ा जिले का प्रभारी बनाए जाने पर पूरी लगन के साथ कार्य किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का अल्मोड़ा जिला प्रभारी बनाए जाने पर कैलाश पंत, धन सिंह रावत , घनश्याम भट्ट, दीप पांडे,भूपेंद्र कांडपाल , ध्यान सिंह नेगी, सुनीता डावर, रेखा आर्य, मीना वर्मा ,अनु सोनकर, माया नैनवाल , भारती भगत, खजान पांडे मोहन नेगी, दीप भगत , जगदीश अग्रवाल, तनुजा साह, पुष्पा तिवारी , पूनम पालीवाल, हरीश परिहार आदि ने विमला रावत को बधाई दी है।



पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान
भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला