गौरवान्वित हुआ उत्तराखण्ड: राजेन्द्र बिष्ट ने उत्तीर्ण की भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड बी परीक्षा रामनगर के राजेंद्र ने कड़ी मेहनत से हासिल किया मुकाम

ख़बर शेयर करें -


राज्य के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में भी पीछे नहीं हैं। राज्य के होनहार युवाओं की सफलताओं की खबरें आए दिन हमारे सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र से सामने आ रही है जहां के एक युवा ने देश की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से राष्ट्रीय स्तर आयोजित ग्रेड बी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। जी हां हम बात कर रहे हैं मूल रूप से रामनगर के चोरपानी वसंत विहार निवासी राजेन्द्र बिष्ट की, राजेन्द्र की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
सजग पहाड़ से खास बातचीत में राजेंद्र के छोटे भाई संजय ने बताया कि राजेन्द्र ने भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 28 मई 2022 को आयोजित ‘ग्रेड बी’ अधिकारी की मुख्य परीक्षा दी थी। जिसमें चयनित होने के बाद राजेन्द्र ने 25 जून 2022 को दूसरे चरण की परीक्षा दी। इसमें भी चयनित होने के पश्चात उन्होंने साक्षात्कार परीक्षा दी। जिसका अंतिम परिणाम अब जारी किया गया है। जिसमें राजेंद्र बिष्ट का चयन हुआ है। इससे भी अधिक गौरवान्वित करने वाली बात यह है कि राजेन्द्र बिष्ट ने देश की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा में पूरे देश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। तीन भाईयों में सबसे बड़े राजेन्द्र ने सरस्वती शिशु मंदिर छोई से इंटरमीडिएट तथा देहरादून इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। बता दें कि राजेन्द्र के पिता प्रेम सिंह बिष्ट जहां सिंचाई विभाग रामनगर में कार्यरत हैं वहीं उनकी माता कुंती बिष्ट एक कुशल गृहणी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *