चमोली की थराली तहसील में चार किशोर नदी में डूबे,कल से थे लापता
चमोली: चमोली जिले से एक दुखद खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार तहसील थराली के हाटकल्याणी गांव के निकट 4 किशोर नदी मे डूब गए है। प्राप्त सूचना के अनुसार ये सभी कल से लापता थे। चारों किशोरों के शवों को नदी से निकाला गया है। मृतकों की पहचान अंशुल पुत्र हरेंद्र सिंह निवासी इच्छोली उम्र 17 वर्ष, प्रियांशु पुत्र रघुवीर सिंह निवासी इच्छोली उम्र 16 वर्ष, धर्मेंद्र पुत्र भरत सिंह निवासी इच्छोली उम्र 15 वर्ष, लक्की पुत्र राकेश मिश्रा निवासी देवाल उम्र 16 वर्ष के रूप में हुई है इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए