अग्निपथ/अग्निवीर योजना के विरोध में पूर्व सैनिक विभाग कांग्रेस का रानीखेत में जन जागरुकता एवं हस्ताक्षर अभियान
रानीखेत -अग्निपथ/अग्निवीर योजना की कमियों के विरोध में पूर्व सैनिक विभाग, उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा कुमाऊं में बीस दिसंबर से आरंभ हस्ताक्षर अभियान रैली आज रानीखेत पहुंची।
इस क्रम में, यहां शिवमन्दिर सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक विभाग उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी (सेवानिवृत्त) ने कहा कि अग्निवीर योजना देश की सुरक्षा से जुड़ी होने के बावजूद अनेक गंभीर खामियों से ग्रस्त है, जो न केवल युवाओं बल्कि सेना की दीर्घकालिक संरचना और परंपराओं को भी प्रभावित कर रही है।कर्नल नेगी ने कहा कि केवल 4 वर्ष की सेवा अवधि में न तो पूर्ण सैन्य अनुभव मिल पाता है और न ही दीर्घकालिक दक्षता विकसित होती है।75% अग्निवीरों को चार साल बाद सेवा से बाहर किया जाना युवाओं के भविष्य को असुरक्षित बनाता है।
उन्होंने कहा कि पेंशन, पूर्व सैनिक दर्जा और पुनर्वास नीति के अभाव से जवानों व उनके परिवारों में गहरी चिंता है।अग्निवीरों को शहादत का दर्जा न मिलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अपमानजनक है।इससे सेना के रेजिमेंटल सिस्टम, अनुशासन और परंपरा पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है।
कार्यक्रम में समाज और देश सेवा में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को सम्मानित किया गया, जिनमें माधो सिंह नेगी, हरीश आर्या, भीम सिंह माहरा, जगदीश माहरा, मदन माहरा,कैप्टन खुशाल सिंह नेगी
कैलाश गिरी, महेंद्र सिंह टनवाल,वीरनारी श्रीमती पार्वती टनवाल शामिल रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट व संचालन संयुक्त रूप से चिलियानौला कांग्रेस नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत, नवनियुक्त रानीखेत विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र नेगी एवं नवीन कठायत, ब्लॉक अध्यक्ष द्वाराहाट कांग्रेस प्रकाश अधिकारी, जयमल शाही, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, दीपक पंत,कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, ग्राम प्रधान किशन अधिकारी, मोहन सिंह बिष्ट, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, यूथ अध्यक्ष अंकिता पडालिया पंत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक, महिला कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने एक स्वर में अग्निपथ योजना को वापस लेने तथा स्थायी भर्ती, पेंशन और सम्मानजनक भविष्य सुनिश्चित करने की मांग की।





सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए