रानीखेत में सांस्कृतिक समिति की ऐपण कार्यशाला का समापन, प्रशिक्षार्थियों ने लोक कला ऐपण का किया प्रायोगिक प्रदर्शन
रानीखेत – सांस्कृतिक समिति रानीखेत द्वारा कुमाऊं की पारम्परिक लोक कला ऐपण का महिलाओं और छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण देने हेतु छावनी इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित ऐपण कार्यशाला का आज विधिवत समापन हुआ। प्रशिक्षार्थियों ने कार्यशाला में सिखाई गई अनुष्ठानिक चौकियों का आज प्रायोगिक प्रदर्शन किया। प्रशिक्षार्थियों को समिति द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
इससे पूर्व प्रशिक्षिका श्रीमती ज्योति साह ने प्रशिक्षार्थियों को ऐपण लोककला अंतर्गत धार्मिक अनुष्ठानों में बनाई जाने वाली विभिन्न पीठ बनाने का प्रशिक्षण दिया। तदुपरांत प्रशिक्षार्थियों ने प्रायोगिक रुप से विभिन्न पीठ , चौकियों का आलेखन किया। कार्यशाला में महिलाओं के साथ ही छोटे बच्चों ने भी ऐपण बनाने का प्रशिक्षण लिया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती ने कहा ऐपण लोक कला को लेकर ग्रीष्म कालीन कार्यशाला लगाई जाएगी जिसमें ऐपण के बारे में अवशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने सभी प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि कुमाऊं की संस्कृति से जुड़ी अन्य विधाओं और उपादानों पर सांस्कृतिक समिति भविष्य में भी ऐसी कार्यशालाएं आयोजित करेगी।फ़रवरी के अंतिम सप्ताह में विगत वर्ष की भांति फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसके अंतर्गत महिला होली गायन व स्वांग प्रतियोगिता आयोजित होगी।
इस अवसर पर प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यशाला में सांस्कृतिक समिति के संरक्षक हरीश लाल साह, राजेन्द्र प्रसाद पंत,दीपक पंत, परमवीर मेहरा, सोनू सिद्दीकी ,गौरव भट्ट , गौरव तिवारी, अभिषेक कांडपाल, गीता जोशी, नीना वर्मा, नेहा माहरा, आदि मौजूद रहे।








राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए
हरेला पर्व पर रानीखेत न्यायालय परिसर में वृक्ष पौधों का रोपण कर दिया हरियाली का संदेश