धामी के सीएम बनने पर रानीखेत बीजेपी ने जताई खुशी,दी बधाई

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत- खटीमा से युवा विधायक पुष्कर धामी को शीर्ष नेतृत्व द्वारा आज उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर स्थानीय बीजेपी कार्यकताओं ने हर्ष जताते हुए श्री धामी को बधाई दी है और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

जिला महामंत्री प्रेम शर्मा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जसवाल ने कहा कि युवा नेतृत्व मिलने से प्रदेश में विकास की नई बयार आएगी और 2022 में बीजेपी मुख्यमत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व मे पुनः प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। हर्ष व्यक्त करने वालों में जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, उपाध्यक्ष महिला आयोग श्रीमती ज्योति शाह मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत, मदन सिंह मेहरा, पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद मोहन नेगी, पूर्व राज्य मंत्री नरेंद्र रौतेला, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल, महामंत्री ललित मेहरा ,गिरधर किरौला ,उपाध्यक्ष श्रीमती उमा रावत, बीसी पाठक, भुवन मेहरा, नवीन सती मंत्री विनोद कुमार, संजय पंत ,प्रकाश कुवार्बी,श्रीमती संगीता टम्टा, विमला आर्य, कोषाध्यक्ष बाला दत्त बुधौडी़, सोशल मीडिया प्रभारी वेदप्रकाश, मीडिया प्रभारी हरीश कड़ाकोटी ,प्रदेश महिला मोर्चा सह मीडिया प्रभारी श्रीमती विमला रावत, पूर्व नगर अध्यक्ष अविनाश गोयल ,कुलदीप अग्रवाल, हंसा दत्त बवाड़ी, चंदन भगत, विनोद भार्गव ,पूर्व नगर उपाध्यक्ष रमेश जोशी ,खजान जोशी ,विमल भट्ट, पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो रोहित शर्मा, सभासद चिलियानौला लक्ष्मण सिंह मेहरा, मदन कुवार्बी ,धर्मेंद्र अधिकारी ,कामरान कुरेशी ,नईम खान, शौकत अली, शकील अहमद, अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रेखा पांडे ,दीप्ति बिष्ट, सीमा जसवाल, सुनीता डाबर चंपा भंडारी ,रेखा आर्य ,रामेश्वर गोयल ,अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सुल्तान खान, अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विपिन भार्गव, भुवन पपनै आदि शामिल थे।