रानीखेत के छावनी परिषद सीईओ कुनाल रोहिला का स्थानांतरण, डीईओ सिलिगुड़ी बनाए गए
रानीखेत – छावनी परिषद रानीखेत का स्थानांतरण सिलिगुड़ी छावनी परिषद के लिए हो गया है। श्री रोहिला सिलिगुड़ी में बतौर डीईओ कार्यभार ग्रहण करेंगे।
छावनी परिषद रानीखेत के मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला का स्थानांतरण बतौर डीईओ सिलिगुड़ी के लिए हुआ है। रक्षा मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार को सीईओ एवं डीईओ की स्थानांतरण सूची जारी की गई। श्री रोहिला डीईओ देहरादून को कार्य भार सौंपेंगे। फिलहाल डीईओ देहरादून रानीखेत छावनी का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। श्री रोहिला का रानीखेत छावनी परिषद में बतौर मुख्य अधिशासी अधिकारी कार्यकाल बेहद शानदार रहा। अपने कार्यकाल में श्री रोहिला ने अपने प्रशासनिक दायित्वों को बखूबी निभाने के साथ ही नगर की शैक्षिक, सामाजिक,सांस्कृतिक व साहित्यिक गतिविधियों में भी रुचि दिखाते हुए अपना योगदान दिया।

ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए