ताड़ीखेत ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता सजवान के पति महिपाल सिंह सजवान पर कांग्रेस ने जताया गहरा शोक
रानीखेत – ताड़ीखेत ब्लॉक की महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती गीता सजवान के पति महिपाल सिंह सजवान का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद देहावसान हो गया। कांग्रेस ने स्व महिपाल सिंह सजवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
जिला/ब्लॉक/नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कांग्रेस के सभी सदस्य इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शोक व्यक्त करने वालों में पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, कार्डिनेटर कुल्दीप कुमार, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार ,महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, दीप उपाध्याय, विजयी तिवाड़ी, हरीश मनराल, दीपक मेहरा, अगस्त लाल साह, विश्व विजय सिंह माहरा, चंदन बिष्ट, दिनेश बिष्ट, पुष्कर नेगी, हेमन्त बिष्ट आदि शामिल रहे।
उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “महिपाल सिंह सजवान का निधन अत्यंत दुःखद है। यह केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदना शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।”



राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन