19 जिला लीग के पांचवे क्रिकेट मैच में रानीखेत क्रिकेटर्स ने सर्विसेज क्लब अल्मोड़ा को 237 रन से हराया
रानीखेत -क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वावधान में चल रही अंडर 19 जिला लीग का पांचवा मैच आज नर सिंह ग्राउंड, रानीखेत में रानीखेत क्रिकेटर्स एवम सर्विसेज क्लब अल्मोड़ा के मध्य खेला गया।आज के मैच में रानीखेत क्रिकेटर्स ने सर्विसेज क्लब अल्मोड़ा को 237 रन से हराया।
आज खेले गये मैच में रानीखेत क्रिकेटर्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और
पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 404 रन बनाये।
आदित्य मेहरा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 गेंद में 117 रन की शतकीय पारी खेली और मानव ने 91 रन एवम रौनित ने 52 रन, दिविक पाली ने 41 रन साथ ही शब्द प्रजापति ने 31 रन की पारी खेली।
सर्विसेज क्लब के लिए ईश्वर ने 3 विकेट और युग कांडपाल एवम दीक्षांत मनराल ने 2-2 विकेट लिये।
दूसरी पारी में 405 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्विसेज क्लब की टीम 31.4 ओवर में 167 रन बनाकर ऑल आउट हो गई|
गोविन्द भंडारी ने अपनी टीम के लिए 61 रन और युग कांडपाल ने 33 रन बनाये।
रानीखेत क्रिकेटर्स के चिराग़ वर्मा ने 3 विकेट और तक्ष रावत एवम तुल्यांश ने 2-2 विकेट लिये।
आदित्य मेहरा को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ़ दी मैच पुरस्कार दिया गया।
अंडर 19 जिला लीग आज के मैच का उद्घाटन समाज सेवी संजय बिष्ट जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के किया।
इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा संरक्षक संजय मेहरा, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, सचिव हर्ष गोयल, पंकज जोशी, दीप उपाध्याय, उप सचिव धीरज वर्मा, जयंत रौतेला, तरुण साह, कैलाश मेहरा, अभिषेक सिंह एवम राहुल नेगी आदि मौजूद रहे।
कल टूर्नामेंट का छँठा मैच रानीखेत क्रिकेटर्स एवं अल्मोड़ा फ्रेंड्स क्लब के बीच खेला जाएगा।
आज के मैच के अंपायर राजेंद्र सिंह एवं जे पी सिंह रहे साथ में नवनीत स्कोरर की भूमिका में रहे।





सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए