राजकीय जूनियर हाईस्कूल पौड़ा कोठार की छात्रा राजेश्वरी डोगरा का स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इंडिया कब्बड्डी के लिए चयन
रानीखेत -राजकीय जूनियर हाईस्कूल पौड़ा कोठार की छात्रा राजेश्वरी डोगरा का (S.G.F.I ) स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इंडिया कब्बड्डी के लिए चयन हुआ है।
छात्रा राजेश्वरी अपनी अध्यापिका यशोदा कांडपाल जो कि उनकी कोच और अल्मोड़ा जिले की जिला खेल समन्वयक भी हैं के साथ आज सुबह आंध्र प्रदेश गुड़ीवाड़ा के लिए रवाना हो गई हैं।ये प्रतियोगिता 19जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक गुड़ीवाड़ा में आयोजित होगी। राजकीय जूनियर हाईस्कूल पौड़ा कोठार के लगभग 22 बच्चे विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग कर चुके हैं। बालिका राजेश्वरी डोगरा की इस सफलता पर विद्यालय परिवार, क्षेत्रीय जनता, जिला शिक्षा अधिकारी रवि मेहता , खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र साह, ब्लॉक खेल समन्वयक प्रताप नेगी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।




ADVERTISEMENTS




पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान
भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला