रानीखेत विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल को भातृ शोक, सतीश नैनवाल का बीमारी के बाद निधन
रानीखेत- रानीखेत क्षेत्र के विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल के अनुज भिकियासैंण विकास खंड के क्षेत्र प्रमुख सतीश नैनवाल का बीमारी के बाद आज प्रातः निधन हो गया।
क्षेत्र प्रमुख सतीश नैनवाल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में भर्ती थे जहां उनके गुर्दों का इलाज चल रहा था। सतीश नैनवाल ने मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और अनेक संगठनों ने दुख व्यक्त किया है। उनका पार्थिव शरीर आज रात तक पैतृक निवास भतरौंजखान लाया जाएगा और बुधवार सुबह बेतालघाट में अंतिम संस्कार होगा।

ADVERTISEMENTS




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन