पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट की कक्षा नवीं से बारहवीं की छात्राओं का एडवेंचर एंड नेचर कैंप चांथरिया रेंज में आयोजित

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट की कक्षा नवीं से बारहवीं की छात्राओं का एडवेंचर एंड नेचर कैंप चांथरिया रेंज में आयोजित किया। कैंप का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, प्रकृति के साथ स्वतंत्र रूप से जुड़ाव, जीवन में चुनौतियों से पार पाकर आगे बढ़ाना था।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

,विद्यालय परिसर से प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिका नेगी के मार्गदर्शन मे सभी बच्चों को हरी झंडी दिखाकर चांथरिया के लिए रवाना किया गया,उस रास्ते में पड़ने वाले दो नौलो की सफाई छात्राओं द्वारा करवा कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया,चंथरिया पहुँच कर एल पाइन एडवेंचर टूर,नंदा देवी अल्मोड़ा के संयोजक श्री मोहित गुप्ता जी ने ट्रैकिंग, रोप लेडर, रॉक क्लाइंबिंग, टेंट मेकिंग,टीम बिल्डिंग, आदि गतिविधियाँ छात्राओं को सिखाकर उनका आत्म विश्वास बढ़ाया, इस टूर का नेतृत्व शिक्षिका श्रीमती किरण बिष्ट, एवं भावना जोशी ने किया श्रीमती चित्रा पांडेय, श्रीमती दीपा घुग्तयाल , श्रीमती अनीता कोठारी, आलिया सैफी और बबिता ने अनुशासन व्यवस्था,सुरक्षा एवं साहसिक गतिविधियों के संचालन में अभूतपूर्व योगदान दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad