सरकार बनने ही रानीखेत को सौगात:रानीखेत डिपो का भवाली में विलय,रामनगर डिपो के नाम से जाना जाएगा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: रानीखेत रोडवेज डिपो का विलय अब भवाली डिपो में कर दिया गया है।मजेदार बात यह है कि रानीखेत और भवाली डिपो को अब रामनगर डिपो के नाम से जाना जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  विकास कार्यों के शिलापट तोड़ने से भाजपाइयों में आक्रोश, संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की

उत्तराखंड परिवहन विभाग ने इस बावत आदेश भी जारी कर दिए हैं।प्रबंध निदेशक रंजन राजगुरु द्वारा जारी आदेश में रानीखेत डिपो के भवाली डिपो में विलय करने की बात कही गई है।आदेश में कहा गया है कि रानीखेत और भवाली डिपो के सहायक महाप्रबंधकों,कार्मिकों,समय सारिणी आदि को अब रामनगर डिपो के नाम से जाना जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ी क्षेत्रों में स्मैक व नशीले इंजेक्शन की तस्करी से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, अल्मोडा़, पिथौरागढ़ व हल्द्वानी से गिरफ्तार हुए तस्कर

इधर सरकार के इस तुगलकी फ़रमान से नागरिकों में गुस्सा है।नागरिकों का कहना है सरकार साजिशन यहां के कार्यालयों को समाप्त करती रही है।एक ओर रानीखेत वासी जिला मांग रहे हैं वहीं सरकार यहां के विभागों को ही समाप्त करने पर तूली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अमृत लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरा, पीएसी जवान दबा
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad