रानीखेत की बेटी व मिशन इंटर कॉलेज की पूर्व छात्रा रेबेका सिंह ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर गाया वंदेमातरम

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की जांबाज कांस्टेबल रेबेका सिंह ने माउंट एवरेस्ट के 18848.86 मीटर उतुंग शिखर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम की है। इससे पहले भी रेबेका सिंह हिमालय पर्वतमाला की माउंट मुकुट समेत कई चोटियों पर विजय पताका फहरा चुकी हैं। रेबेका रानीखेत के चौकुनी गांव की निवासी हैं और रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज की पूर्व छात्रा रहीं हैं।

सीमा सुरक्षा बल की कांस्टेबल रेबेका सिंह ने साथी जाबांजों के साथ बल की डायमंड जुबली वर्ष के मौके पर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह पहला मौका था जब बीएसएफ की ऑल-वूमेन माउंट एवरेस्ट अभियान टीम ने ‘मिशन वंदे मातरम’ के तहत दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) फतह की है। बीएसएफ ने बताया कि यह अभियान भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ और बीएसएफ के डायमंड जुबली समारोह के तहत आयोजित किया गया। महिला पर्वतारोहण दल में उत्तराखण्ड की कांस्टेबल रेबेका सिंह सहित लद्दाख की कांस्टेबल कौसर फातिमा, पश्चिम बंगाल की कांस्टेबल मुनमुन घोष, और कारगिल की कांस्टेबल त्सेरिंग चोराट शामिल थीं। अलग-अलग पृष्ठभूमि से आने वाली इन महिला पर्वतारोहियों ने भारत की ‘एकता में विविधता’ की भावना को प्रदर्शित करते हुए कठिन परिस्थितियों में साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पिलखोली (रानीखेत) में जिला पंचायत सदस्य के वाहन में तोड़फोड़, ग्राम प्रधान ने गश्त बढ़ाने की मांग की

बीएसएफ के डायमंड जुबली वर्ष पर वंदेमातरम बीएसएफ महिला पर्वतारोहण अभियान माउंट एवरेस्ट (18848.86 मीटर) का हिस्सा बनी रानीखेत की रूबेका सिंह चौकुनी गांव निवासी कुंदन सिंह व श्रीमती रूथ सिंह की पुत्री है। रुबेका ने अपनी शिक्षा रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज से ली है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित

यह उपलब्धि बल और देश दोनों के लिए ऐतिहासिक क्षण रहा जब पहली बार बीएसएफ की महिला पर्वतारोहियों ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी से ‘वंदे मातरम’ गाकर देश का गौरव बढ़ाया। इस मिशन को 6 अप्रैल को नई दिल्ली से बीएसएफ महानिदेशक प्रवीण कुमार ने रवाना किया था।क्लीन हिमालय, क्लीन ग्लेशियर’ अभियान के तहत बीएसएएफ की महिला पर्वतारोही टीम का हिस्सा रही रानीखेत की बेटी रेबेका सिंह ने दुनिया की सबसे ऊंचे माउंट एवरेस्ट की चोटी फतेह कर देश व राज्य के साथ क्षेत्र का भी नाम रौशन किया है उनकी इस उपलब्धि पर रानीखेत के अनेक संगठनों सहित मिशन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हेमंत अग्रवाल सहित शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad